तीन विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर, इटावा और भरथना में 962 मतदान केंद्रों के 1446 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को मतदान होगा। तीनों सीटों पर 12 लाख तीन हजार 529 मतदाता 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इटावा विधानसभा क्षेत्र में 11, जसवंतनगर में सात और भरथना में आठ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
ये हैं मैदान में
जसवंतनगर- शिवपाल सिंह यादव सपा, विवेक शाक्य भाजपा, बृजेंद्र प्रताप सिंह बसपा, मधू जन अधिकार पार्टी, ज्ञानेश कुमार आप, आशुतोष कुमार निर्दलीय, विश्वनाथ प्रताप सिंह निर्दलीय ।
इटावा- सरिता भदौरिया भाजपा, सर्वेश कुमार शाक्य सपा, कुलदीप गुप्ता बसपा, मोहम्मद राशिद कांग्रेस, बौबी जन सत्ता दल लोकतांत्रिक, शिव प्रताप सिंह आप, श्याम सिंह सबका दल यूनाइटेड, सत्य प्रकाश जन अधिकार पार्टी, प्रतिभा शाक्य निर्दलीय, मनोज व शरद भदौरिया निर्दलीय।
भरथना- डॉ. सिद्धार्थ शंकर भाजपा, राघवेंद्र कुमार सिंह सपा, कमलेश अंबेडकर बसपा, स्नेहलता कांग्रेस, राकेश चंद्र उर्फ अटल जी जन अधिकार पार्टी, भूपेंद्र कुमार धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, मनोज कुमार निर्दलीय, आदर्श निर्दलीय।