फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक दूजे के न हो सके तो फांसी पर झूले प्रेमी युगल, इसलिए शादी में पड़ रहा था अड़ंगा

Mon, 04 Jan 2021 10:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फांसी पर झूले प्रेमी युगल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के औरंगपुर सांभी ग्राम पंचायत के अलौलापुर गांव में रविवार देर रात एक दूजे के न हो पाने से दुखी प्रेमी युगल ने रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने दोनों के शव लटके देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


बताते हैं कि दूरदराज की रिश्तेदारी होने से शादी होने में अड़ंगा पड़ रहा था जिससे दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इंसपेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि क्षेत्र के अलौलापुर गांव में विकास (22) पुत्र ज्ञान सिंह कमल का गांव की ही आरती (19) पुत्री सुरेश कमल से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों ने कई बार शादी के लिए परिजनों को मनाने का प्रयास किया पर दूर के रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी लगते थे, इसलिए परिजन शादी को राजी नहीं थे। रविवार देर रात विकास और आरती मोबाइल पर बात कर गांव के मुख्य मार्ग किनारे अनिल की जामुन की बगिया में गए और पेड़ से फांसी पर झूल गए। सुबह पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल से विकास के जूते, आरती का दुपट्टा और चप्पलें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


नहीं चाहती थी कि गांव में मजदूरी करे विकास
विकास और आरती के प्रेम प्रसंग की जानकारी लगभग पूरे गांव को थी। कई बार दोनों के परिजनों में पंचायत भी हुई, पर आरती ने शादी से मना कर दिया था। विकास की मां रेखा और छोटे भाई आकाश व अन्य परिजनों ने कहा कि हम लोग राजी थे, लेकिन पंचायत में बिटेवा (आरती) ने ही मना कर दिया।

विकास खेतों में मेहनत-मजदूरी करता था। आरती ने हाईस्कूल पास न कर पाने के कारण कॉलेज जाना बंद कर दिया था। आरती नहीं चाहती थी कि विकास गांव में मजदूरी करे। उसने कई बार उससे बाहर जाकर नौकरी करने को कहा पर विकास गांव छोड़कर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें