फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जेल में बंदी का कत्ल: मारते रहे कर्मी... सहमे रहे कैदी; कूल्हे-पुठ्ठों पर पिटाई के निशान; इसलिए मारा

Wed, 17 Sep 2025 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामले में जेलर और डिप्टी जेलर समेत आठ पर हत्या व जबरन वसूली की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मांगें पूरी होने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
हमीरपुर जेल में कैदी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में बंदी अनिल की मौत के बाद जेल में उगाही और अमानवीय यातनाओं की घटनाएं सामने आईं हैं। अनिल की पत्नी पूजा ने तहरीर में सबकुछ उजागर कर दिया है। अनिल के परिजनों के अनुसार जेल में काम न करने के लिए ढाई से तीन हजार रुपये लिए जाते है। अनिल से भी काम न करने के लिए 20 हजार रुपये मांगे गए थे। नहीं देने पर पीट -पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


अन्य बंदियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल को जेल में काम करने के लिए कहा गया लेकिन उसने मना कर दिया और रुपये भी नहीं दिए इसीलिए उसकी पिटाई की गई। दरसल, अनिल को 18 सितंबर को जमानत मिलने की उम्मीद थी। इस कारण उसने काम करने और पैसे देने से मना कर दिया था।
 
Trending Videos

अनिल की पत्नी पूजा ने बताया कि जब वह एक दिन पहले जेल में पति अनिल से मिलने गई थी तो वह गिड़गि़ड़ा रहे थे। कह रहे थे कि इन्हें किसी तरह 20 हजार रुपये लाकर दे दो नहीं तो जेल के अंदर मार डालेंगे। अगले दिन वह 6,500 रुपये देकर भी आई थी। लेकिन जेल प्रशासन को दया नहीं आई और पीट-पीटकर पति को मार डाला।

 

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
पूजा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जेल में उगाही के लिए बंदियों व कैदियों को अमानवीय यातनाएं दी जाती है। वह पति से मिलने 12 सितंबर को जिला कारागार गई।
 

उसके पति ने उससे जेल प्रशासन द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की बात कही। कहा कि 20 हजार रुपये मांगे गए हैं। धमकी दी गई है कि 17 सितंबर के पहले रुपया दे दो, नहीं तो तुम्हें यहीं निपटा दिया जाएगा और किसी को पता तक नहीं चलेगा।

 

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
इस पर उसने पति को 6,500 रुपये दिए। बताया कि पति ने कहा था कि जल्द ही शेष रुपया लेकर आओ और उसे जल्दी छुड़वा लो नहीं तो जेल प्रशासन द्वारा उसकी हत्या कर दी जाएगी। 14 सितंबर को दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच जेल प्रशासन ने उसे फोन कर बताया गया कि अनिल की बीमारी से मौत हो गई।

मोर्चरी में जब उसने अपने पति को देखा तो उनके शरीर पर मारपीट चोंटों के कई निशान थे। 15 सितंबर को न्यायालय पेशी में आए शिवम तिवारी ने पति के साथ हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि उक्त जेलर, डिप्टी जेलर समेत अन्य लोगों द्वारा पिटाई करने से उसके पति की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए मृतक की पत्नी पूजा व उसकी भाभी को संविदा पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी का आश्वासन दिया है। लेकिन परिजनों के अनुसार पूजा आठवीं पास है।

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
तीन दिन से किया जा रहा था प्रताड़ित
11 सितंबर को जेल भेजे गए अनिल तिवारी को उसी दिन से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बात की जानकारी 12 सितंबर को पहुंची पत्नी पूजा को भी उसने इस बात की जानकारी दी। यह क्रम उसी दिन पूजा द्वारा 6500 रुपये देने के बाद भी नहीं थमा और 13 सितंबर की रात व 14 सितंबर को दिन में भी यह जारी रहा। इस बात की जानकारी पेशी में न्यायालय आने वाले बंदियों ने दी।

 

मारते रहे कर्मी व सहमे रहे बंदी
जेल में निरुद्ध अन्य बंदियों के अनुसार 14 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे जेलर, डिप्टी जेलर व अन्य जेल कर्मी बंदी को बैरक नंबर 1,2,5 व 6 के सामने पट्टों और डंडों से बेरहमी से पीटते रहे। अपने को सुरक्षित रखने के लिए किसी बंदी या कैदी ने आवाज नहीं उठाई और डरे सहमे सब देखते रहे।

 

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
ऐसे दर्ज हुआ द्विवेदी से तिवारी सरनेम
बंदी अनिल के चचेरे भाई सुमित ने बताया कि दस वर्ष पूर्व दर्ज हुए मारपीट व एससीएसटी एक्ट के मामले में वादी पक्ष नाम से जानते थे। लेकिन उन्हें सरनेम की सही जानकारी नहीं थी। इसी कारण उन्होंने अनिल द्विवेदी के बजाय अनिल तिवारी दर्ज करा दिया। इसी कारण मुकदमा अनिल तिवारी के नाम से चल रहा था।

 

आठवीं पास पूजा को 20 हजार की नौकरी का अश्वासन
जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए मृतक की पत्नी पूजा व उसकी भाभी को संविदा पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी का आश्वासन दिया है। लेकिन परिजनों के अनुसार पूजा आठवीं पास है। 2016 में उसकी शादी हुई थी। ऐसे में संविदा पर इतने मानदेय की नौकरी का आश्वासन कब पूरा होगा यह देखने की बात है।

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
छिपाने की हुई कोशिश
मामला छिपाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किया गया। इसके लिए परिजनों पर जल्द पोस्टमार्टम कराने का दबाव बनाया गया। वहीं, बाद में शव दिखाने से भी मना किया गया। लेकिन परिजनों की जिद व बढ़ते दबाव के चलते आरोपी जेल कर्मियों के मददगार असफल साबित हुए।

 

कूल्हे, पुठ्ठों में पिटाई के निशान
पोस्टमार्टम में अनिल के शव पर सात चोटों के निशान मिले। इनमें कूल्हे, उसके ऊपर पुठ्ठो के अलावा कंधे व हाथों में चोट पाई गई। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट न होने पर जहां विसरा सुरक्षित किया गया। वहीं, हार्ट अटैक की आशंका के चलते हार्ट भी जांच के लिए भेजा गया है।
 

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
जेलर, डिप्टी जेलर समेत आठ पर हत्या व जबरन वसूली की रिपोर्ट दर्ज
हमीरपुर में जिला कारागार में रविवार को हुई बंदी अनिल की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को जेलर और डिप्टी जेलर समेत सात नामजद और एक अज्ञात पर हत्या व जबरन वसूली की रिपोर्ट दर्ज की है। अनिल की पत्नी पूजा ने सोमवार को ही पुलिस को तहरीर दी थी। मांगें पूरी होने पर परिजनों ने शव का मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में सोमवार रात डिप्टी जेलर संगेश कुमार व जेल वार्डर अनिल यादव को निलंबित कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी अनिल तिवारी को 10 वर्ष पुराने एससी-एसटी मामले में वारंट पर 11 सितंबर को जेल भेजा गया था। रविवार को उसे गंभीर हालत बता जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अनिल को मृत बता दिया। अनिल के पिता श्रीकृष्ण के दिल्ली से आने पर सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने अनिल का शव दिखाने की मांग की तो पुलिस ने मना कर दिया। इस पर परिजनों ने जेल के सामने जाम लगा दिया। सदर विधायक के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को शव दिखाया गया।

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अनिल के शरीर में सात जगहों पर चोट लगने की पुष्टि की गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। अनिल की पत्नी पूजा ने कोतवाली में जेलर, डिप्टी जेलर समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे नाराज परिजन शव मोर्चरी में छोड़कर घर चले गए।
 

मंगलवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला व एएसपी मनोज गुप्ता ने परिजनों के घर पहुंच कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। इस पर परिजनों ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने व परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला कारागार में बंदी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
आश्वासन के बाद शाम 3:41 बजे जिला कारागार के जेलर, डिप्टी जेलर चंदीला, डिप्टी जेलर संगेश, जेल पुलिस कर्मी अनिल यादव, नंबरदार दिलीप, दीपक, शफी मोहम्मद, रायटर विनय सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद परिजनों ने शाम करीब छह बजे शव का अंतिम संस्कार किया। एसपी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि अनिल की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें