1,02,536 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री
रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित दीक्षांत में 1,02,536 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। विवि के 90.52 फीसदी अंक लाने वाली स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की छात्रा कोमल कमल को सर्वोच्च कुलाधिपति स्वर्ण समेत छह पदकों से सम्मानित किया गया। वीएसएसडी कॉलेज की आराधना तिवारी और डीडब्ल्यूटी कॉलेज के जीत शर्मा को चार-चार पदक दिए गए। दीक्षांत में 23 छात्र-छात्राओं को दो या दो से अधिक पदक मिलें। समारोह में कैंपस के 13 और महाविद्यालयों के 46 छात्रों को पदक मिला।