फतेहपुर के थरियांव में बड़ी बेटी की शादी में लिया कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी बेटी की शादी को लेकर भी परेशानी बढ़ रही थी। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे परिवार में मुखिया की मौत से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। असोथर थानाक्षेत्र के सातोंपीत गांव निवासी कैलाश लोधी (38) रात को खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। पत्नी बुधनी की भोर पहर नींद खुली तो पति को आंगन के जाल में नायलोन की रस्सी से फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं।