फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें चलती रहेंगी, अफवाह में न आएं, स्टेशन से लेकर रेलवे के पूछताछ केंद्रों में जानकारी ले रहे लोग

Sat, 27 Jun 2020 07:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद दोबारा बहाल हुई जितनी ट्रेनों का संचालन हो रहा है वह होता रहेगा। इसमें जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है, वह अपनी यात्रा जारी रखेंगे। रेलवे ने उन ट्रेनों को निरस्त किया है, जिन्होंने पहले से चलने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराए थे।
विज्ञापन


रेलवे के नियमानुसार कोई भी यात्री अपनी यात्रा के चार महीने पहले रिजर्वेशन करा सकता है। कोरोना काल में जितनी ट्रेनों को दोबारा चलाने का फैसला रेलवे ने लिया है और जो चल रही हैं वह चलती रहेंगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

इन दिनों लोग ट्रेनों को बंद करने की अफवाह में आकर रेलवे स्टेशन, आरक्षण केंद्र और ट्विटर हैंडल पर अपनी यात्रा के लिए आरक्षित सीटों वाली ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए उमड़ रहे हैं।

कानपुर सेंट्रल से होकर अभी छह जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस समेत 32 जोड़ी अन्य स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इनमें श्रमशक्ति, पुष्पक, गोमती एक्सप्रेस, दिल्ली हावड़ा, प्रयागराज, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

बस इन ट्रेनों को स्पेशल कोविड-19 का दर्जा दिया गया हे। इनके नाम में कोई परिवर्तन नहीं है। बस ट्रेन नंबर के पहले अंक की जगह जीरो लगा हुआ है। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि लॉकडाउन के बाद जितनी ट्रेनों को चलाने की रेलवे ने घोषणा की है। वह सभी चल रही हैं। किसी तरह के भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें