फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के सीएम योगी ने इस महानगर को माना चुनाव अभियान के लिए शुभ

Fri, 13 Oct 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में डॉ. महेंद्र नाथ से बातचीत करते सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा 2014, विधानसभा 2017 का चुनावी अभियान कानपुर जैसी ऐतिहासिक नगरी से शुरू हुआ था, उसी तरह अब नगर निकाय चुनाव का शंखनाद भी इसी धरती से किया जा रहा है। इससे यह बात साफ है कि निकाय चुनाव में भी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिलेगा। उन्होेंने कानपुर को भाजपा के चुनावी अभियान के लिए शुभ बताया।   
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर में सीएम योगी
बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश कार्य समिति के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि कानपुर, कानपुरवासी और मां गंगा एक दूसरे के पूरक हैं। इसी गंगा को निर्मल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे जैसी योजना शुरू की है। इसके लिए 20 हजार करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल करने के लिए सरकार के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख भूमिका निभानी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
कानपुर में गंगा की निर्मलता को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, जिस पर तेजी से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी वर्गों और सभी जातियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से दिए जा रहे लाभ का भी जिक्र किया।
 
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ
​महिलाओं की सुरक्षा, गरीबों को आवास, किसानों को ऋण से मुक्ति जैसी योजनाओं का भी उन्होंने इस मौके पर जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उन्होंने जमकर तारीफ की। पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे बूथ स्तर की मजबूती का आंकलन लगातार करते रहे। निकाय चुनाव के बाद 2019 की तैयारी भी अभी से शुरू करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें