विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले पांच वर्षों में 1 लाख 32 हजार 894 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार बनाई गई मतदाता सूची से 53 हजार 989 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर की दस विधानसभा सीटों पर आधी आबादी का वोट निर्णायक की भूमिका में होगा। महिला मतदाताओं की कुल संख्या इस बार करीब 16 लाख है। इस बार बढ़े मतदाताओं की संख्या में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
64 हजार पुरुष मतदाता बढ़े हैं तो नई महिला वोटरों की संख्या 68 हजार से अधिक है। गोविंदनगर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा सीटों को छोड़कर बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों के नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक बढ़ी है। इन तीनों विधानसभाओं में भी नई महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा थोड़ी ही कम है।
विधानसभा क्षेत्रवार बढ़ीं महिला वोटर
बिल्हौर 6430
बिठूर 7690
कल्याणपुर 8456
गोविंदनगर 6559
सीसामऊ 4293
आर्यनगर 4488
किदवई नगर 9237
छावनी 8908
महाराजपुर 8527
घाटमपुर 4246
Trending Videos
1.32 लाख नए मतदाता बढ़े, 54 हजार के नाम कटे
विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले पांच वर्षों में 1 लाख 32 हजार 894 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार बनाई गई मतदाता सूची से 53 हजार 989 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया। जिनके नाम काटे गए हैं, उनमें से कुछ मतदाता कहीं और चले गए हैं तो कुछ का निधन हो चुका है। सबसे अधिक मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर है। दूसरे स्थान पर बिल्हौर, तीसरे पर बिठूर विधानसभा क्षेत्र का नंबर आता है।
सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता
कुल मतदाताओं की 34, 89, 575
कुल महिला मतदाता 15, 93,500
कुल पुरुष मतदाता 18,95, 815
थर्ड जेंडर मतदाता 260