फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट: स्नातक में 44.92% और परास्नातक में 29.06% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, उत्सव, देवर्षि और गोपाल अव्वल

Thu, 03 Sep 2020 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी कैटेट
विज्ञापन
प्रदेश के चार कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा यूपी कैटेट का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में मुजफ्फरनगर के उत्सव पमार ने स्नातक वर्ग में टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं, परास्नातक वर्ग में सुल्तानपुर के देवर्षि रंजन और पीएचडी में अयोध्या के गोपाल कृष्ण तिवारी अव्वल रहे। परीक्षा के आयोजक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के रजिस्ट्रार डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि स्नातक स्तर में दाखिले के लिए कुल 13,511 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

इसमें 6070 (44.92%) छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं परास्नातक स्तर पर 2794 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 812 छात्र-छात्राओं (29.06%) को सफलता मिली। पीएचडी के लिए परीक्षा देने वाले 791 छात्रों में 489 सफल रहे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने बताया कि स्नातक वर्ग में दूसरे स्थान पर प्रशांत वार्ष्णेय और तीसरे स्थान पर निहाल चंद त्रिपाठी रहे। परास्नातक स्तर में दीपांकर तिवारी दूसरे व हिमांशी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। पीएचडी में अमित कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी के निर्देशन में चारों कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और विशेष सचिव कृषि की मौजूदगी में घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें