फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से मृत्यु दर रोकने की कवायदों के बीच 13 और मौतें, 389 नए संक्रमित मिले

Thu, 03 Sep 2020 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से मृत्यु दर पर लगाम लगाने की तमाम सरकारी कवायदों के बीच गुरुवार को 13 और संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से कुछ मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण सांस में दिक्कत और निमोनिया की समस्या थी।
विज्ञापन


ज्यादातर मरीज डायबिटीज और हाइपरटेंशन आदि बीमारियों की भी चपेट में थे। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या  465 हो गई। जबकि 389 नए संक्रमित मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या 16108 हो गई है। 4729 मरीज अस्पतालों और 7243 संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं।

एक्टिव केस 3671 हैं। कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत हैलट तथा तीन की कांशीराम अस्पताल में हुई है। जबकि रीजेंसी, रामा मेडिकल कॉलेज, नारायणा चिकित्सालय और एसपीएम अस्पताल में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा।
विज्ञापन


मृतकों में ग्वालटोली की 50 साल की महिला, गोविंद नगर के 54 साल के व्यक्ति, बर्रा के 75 साल के वृद्ध, शिवली के 50 साल के व्यक्ति, चकेरी की 35 साल की महिला, राजपुर का 25 साल का युवक, कैंट निवासी 55 साल की महिला, एबी नगर के 80 साल के वृद्ध, नवाबगंज की 92 साल की वृद्धा, लखनपुर के 59 साल के व्यक्ति, नवाबगंज निवासी 69 साल के वृद्ध, किदवई नगर के 64 साल के वृद्ध व पनकी के 50 साल के वृद्ध शामिल हैं।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
स्वरूप नगर, गंगागंज पनकी, विश्व बैंक बर्रा, रावतपुर, गोविंद नगर, रतनलाल नगर, हर्ष नगर, विजय नगर, सर्वोदय नगर, गन फैक्टरी, लखनपुर, शास्त्री नगर, किदवई नगर, इंद्रा नगर, मंधना, जाजमऊ, आजाद नगर, काकादेेव, टिकरा, हंसपुरम, लालबंगला, नयागंज, रतनपुर, बिल्हौर, नौबस्ता, बिनगवां, जूही, कैंट, नवीन नगर, रामादेवी, हरजेंदर नगर, साकेत नगर, श्याम नगर, जरौली, सिविल लाइंस, पांडु नगर, मोती विहार, निराला नगर, गंगापुर, चकेरी, गुंजन विहार, आरबीआई कॉलोनी, कल्याणपुर, केशव पुरम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें