फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मामूली विवाद में परचून दुकानदार को जलाया, आग का गोला बन सड़क पर दौड़ा, तड़पकर हुई मौत

Fri, 18 Sep 2020 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौमलिकपुर में मामूली विवाद में युवक ने परचून दुकानदार पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार ने शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में पहले जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


अब मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम करने की बात कही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। नौमलिकपुर निवासी शैलेंद्र सिंह (40) पुत्र महाराज सिंह की गांव में ही परचून की दुकान है। शैलेंद्र के पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि गांव निवासी युवराज पुत्र महेश से शुक्रवार शाम छह बजे किसी बात को लेकर उसके पिता का विवाद हो गया था।

गुस्साए महेश ने शैलेंद्र पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। ये देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे शैलेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में शैलेंद्र की देर शाम मौत हो गई। सीओ विशाल यादव का कहना है कि आरोपी युवराज के यहां शैलेंद्र ट्रैक्टर किराये पर मांगने गया था।
विज्ञापन


इसी को लेकर मारपीट हो गई। नाराजगी में शैलेंद्र ने खुद अपने घर पहुंचकर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। पहले जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब मृतक के पुत्र की तहरीर पर युवराज को हिरासत में लिया गया है। मामले को हत्या की धाराओं में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें