फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व विधायक ने एसआईटी के सामने दर्ज कराए बयान, बोले पहाड़ चलाने का भी पूर्व एसपी मांगते थे महीना

Fri, 18 Sep 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
महोबा कांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी के मामले की जांच में जुटी एसआईटी के सामने शुक्रवार को पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह ने तत्कालीन एसपी पर रिश्वत मांगने का बयान दर्ज कराया है। बताया कि तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार मेरे भतीजे को फर्जी मुकदमे में फंसाना चाहता था और मेरी जमीन पर मेरे विरोधियों से मिलकर जगह कब्जा करना चाहता था।
विज्ञापन


जिसकी मैंने डीजीपी के यहां शिकायत की थी। एसआईटी को पूर्व विधायक ने बताया कि गोली लगने से पहले मेरी इंद्रकांत त्रिपाठी से बात हुई थी। इंद्रकांत ने बताया कि तत्कालीन एसपी छह लाख रुपये का महीना मांगते हैं। कैसे दिया जाए।

पूर्व विधायक ने बताया कि पत्थर मंडी कबरई में पूरे पहाड़ों के काम का नुकसान एसपी ही कर रहा है। एसपी को हर पहाड़ से महीना चाहिए। मेरे भतीजे वैभव को एसपी फर्जी मुकदमे में फंसाना चाहता था। डीजीपी को पत्र भेजने के बाद भतीजा बच गया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत डीआईजी से भी की थी।
विज्ञापन


इंद्रकांत ने ऑडियो में बताया था कि विस्फोटक डीलर केशव नाई ने को पैसा नहीं दिया तो तत्कालीन एसपी ने उसके पूरे परिवार को फंसा दिया था। पत्नी और बच्चों को भी फंसाया था। एसपी को तो सिर्फ पैसा चाहिए। बयान दर्ज कराकर लौटे पूर्व विधायक ने बताया कि ऑडियो में मेरी जो बात इंद्रकांत से हुई थी। उसी के बावत मैंने बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें