फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: गरीब घर की बेटी बनी हाईस्कूल औरैया टॉपर, 91 प्रतिशत अंकों के साथ लहराया परचम

Sat, 27 Jun 2020 03:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रियांशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में गरीब घर की बेटी ने हाईस्कूल में जिला टॉप कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। जालौन निवासी प्रियांशी ने औरैया में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई की और 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन


जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी प्रियांशी के पिता सतीश चंद्र वर्मा सफाई कर्मचारी हैं। माता अनीता देवी गृहिणी हैं। इन्होंने कक्षा आठ तक जूनियर हाई स्कूल बहादुरपुर कुठौंद से पढ़ाई की। वहीं पर शिक्षक ने बताया था कि अच्छी पढ़ाई के लिए औरैया में दाखिला लेना।

उनकी बात पर अमल करते हुए प्रियांशी ने औरैया में चौधरी विश्वंभर सिंह भारती बालिका इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। प्रियांशी ने बताया उन्होंपे कोई ट्यूशन नहीं लिया। वह दादी के साथ रहती थी। घर में ही हर रोज छह से सात घंटे पढ़ाई की।
विज्ञापन


पढ़ाई में समस्या आने पर विद्यालय के शिक्षकों ने मदद की। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी अटेंड कीं। ये तीन बहनें और दो भाई हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। इनसे छोटी बहन और भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें