यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 का परिणाम जारी हो चुका है। कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों को इस साल डिजिटल साइन वाली मार्कशीट दी जाएगी। इससे पहले कभी बोर्ड ने डिजिटल साइन वाली मार्कशीट का प्रयोग नहीं किया था।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 2518324 संस्थागत और 68015 व्यक्तिग यानी कुल परीक्षार्थी 2586336 पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 2422978 संस्थागत और 61501 व्यक्तिग यानी कुल 2484479 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 1854099 हैं।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में 3002290 संस्थागत और 22190 व्यक्तिग यानी कुल परीक्षार्थी 3024480 पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 2753185 संस्थागत और 19471 व्यक्तिग यानी कुल 2772656 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 2309802 हैं।
विज्ञापन
हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.88 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.96 है। इंटरमीडिएट में संपूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 13.08 % अधिक है।
हाई स्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.29 है। हाई स्कूल के संपूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.41 % अधिक है। और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.29 % रहा।
10वीं के टॉपर
कानपुर के शोभित कुमार ने 94.83 % अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर की हिमांशी विश्वकर्मा ने 94.67 % अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर के निशांत पटेल ने 94.50 % अंकों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है।
इटावा के अर्पित यादव ने 94.33 % अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर के अंकित अग्निहोत्री ने 94.17 अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर की भानवी द्विदी ने 94.17 % अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
कानपुर की अर्शिमा शेख ने 93.83 % अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
12वीं के टॉपर
औरैया के उत्कर्ष शुक्ला ने 94.80 % अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उन्नाव के वैभव द्विदी ने 94.40 % अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर की मनू मिश्रा ने 93 % अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
रिधिमा ने 92.60 % अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
उन्नाव- इंटरमीडिएट में वैभव ने जिले में किया टॉप - हाईस्कूल में रागिनी ने मारी बाजी
उन्नाव जिले के वैभव द्विवेदी ने इंटर में 94.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की छात्रा रिद्धिमा 92.60 अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।
वहीं हाईस्कूल में पतिराज महिपाल इंटर कालेज घाटमपुर खुर्द की छात्रा रागिनी वर्मा ने 93.33 फीसदी अंक के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं। बेनहर पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा मुस्कान ने 92.17 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं एसवीएम इंटर कॉलेज पूरननगर के छात्र अर्पित पटेल 92 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
हाईस्कूल में कानपुर की अर्शिमा का प्रदेश में दसवां स्थान
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2020 में कानपुर की अर्शिमा शेख ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। अर्शिमा ने 600 में से 563 अंक प्राप्त किए हैं। अर्शिमा सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा हैं।
अर्शिमा ने बताया वो इंटरमीडिएट की परीक्षा में और अच्छा प्रदर्शन कर अपने प्रदेश और जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं। वो नीट की परीक्षा देंगी। टीचर बनना उनका सपना है। अर्शिमा ने बताया वो अपने साथियों की भी पढ़ाई में समझाकर मदद करती हैं।
छोटा भाई अर्श अहमद कक्षा आठ का छात्र है। अर्शिमा उसकी भी पढ़ाई में मदद करती हैं। परीक्षा के दौरान कठिन विषयों की तैयारी पर उन्होंने सबसे ज्यादा जोर दिया। वह पांच घंटे से अधिक पढ़ाई करती थीं। अर्शिमा की मां अंजुमन बीए पास हैं वहीं पिता ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है। अर्शिमा ने बताया कि उनकी मां बायोलॉजी विषय में उनकी मदद करती थीं।
हाईस्कूल में चंदन तो इंटर में सुशील ने किया जिला टॉप
यूपी बोर्ड का शनिवार दोपहर बाद परीक्षा परिणाम आया। इसमें कन्नौज जिले में हाई स्कूल में चंदन तो इंटर में सुशील राजपूत ने जिला टॉप किया। इसमें हाईस्कूल में 83.08 फीसदी जबकि इंटर में 83.05 फीसदी बच्चों ने बाजी मारी।
बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार छात्रों का दबदबा रहा। पिछले साल की तुलना में इस साल छात्रों कड़ी मेहनत से परीक्षा परिणाम बेहतर कर जिले का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम आते छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि इस साल बोर्ड हाईस्कूल में 26,847 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 24,026 छात्रों ने परीक्षा दी।
इसमें 21,153 छात्र-छात्रों ने परीक्षा पास की। इस तरह हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.88 फीसदी रहा, जो पिछले साल की अपेक्षा 1.88 फीसदी अधिक है। इसी तरह इंटर में 22,687 पंजीकृत छात्रों में 20,897 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 17,355 छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो 83.06 फीसदी रहा।
यह पिछले साल की मुकाबले 11 फीसदी अधिक परीक्षा परिणाम हैं। सफल होने वाले छात्र-छात्राओं में बालकों की संख्या अधिक है। जिले के टॉप टेन में तिर्वा तहसील क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा में सबसे अधिक नंबर लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। जिले के टॉप टेन में सरस्वती विद्या मंदिर के चंदन यादव ने 600 में 553 अंक प्राप्त किए। इसी तरह इंटरमीडिएट में महेंद्र नीलम इंटर कालेज के सुशील राजपूत ने 500 में 454 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया।
हाईस्कूल के जिला टॉप
चंदन कुमार 553/600
अभिषेक कुमार 550/600
आशीष कुमार 548/600
अनुज कुमार 546/600
अवधेश्वरी 545/600
अभिषेक कुमार 544/600
चांदनी 543/600
अमन सिंह 543/600
जितेंद्र कुमार 543/600
हर्ष कुमार 543/600
चंद्र पाल सिंह 542/600
अमित कुमार 540/600
इंटरमीडिएट के जिला टॉप
सुशील राजपूत 454/500
रिषभ कुमार यादव 440/500
अंशी 438/500
अंकित कुशवाहा 437/500
रजत 437/500
प्रतिमा देवी 437/500
अनामिकाराजपूत 435/500
सुमित यादव 443/500
रिषभ कुशवाहा 432/500
सुमित यादव 432/500
अनामिका 432/500