गौतम के सबसे पसंदीदा विषय विज्ञान और गणित हैं। कहते हैं कि जब भी उन्हें मौका मिलता है वे गणित के कठिन सवालों को हल करने की कोशिश में जुट जाते हैं। 10वीं में होने के बावजूद 12वीं और स्नातक के सवालों को हल करने की कोशिश करते हैं।
प्राप्त किये अंक
विषय प्राप्तांक
हिंदी 97
इंग्लिश 98
मैथमेटिक्स 98
साइंस 99
सामाजिक विज्ञान 92
कला 99
गौतम कहते हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले। गौतम के मुताबिक इसके लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अच्छी शिक्षा पर फोकस दिया जाना चाहिए।
गौतम कहते हैं कि नकल करने वाले छात्रों में अंदर की क्षमता विकसित नहीं हो पाती है। ऐसे में उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है। इसलिए नकल हर कीमत पर रोकी जानी चाहिए। इसमें केवल सरकार की भूमिका नहीं बल्कि छात्रों और उनके परिजनों की भूमिका अहम होनी चाहिए।
गौतम ने अच्छे अंक हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। वे बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करने के लिए चचेरी बहन की शादी में भी नहीं गए थे। नवरात्र में पूरे नौ दिन व्रत रहते हुए भी पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि- UP बोर्ड परीक्षा 2019 में हाई स्कूल में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी और बाराबंकी के शिवम और तनुजा विश्वकर्मा को अनेकों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन में प्रगति पथ पर उत्तरोत्तर यूं ही आगे बढ़ते रहें और सफलता के प्रतिमान गढ़ते रहें।