फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP board 10th: प्रदेश में नौवां स्थान पाने वाली यशी ने बताया सफलता का राज

Mon, 30 Apr 2018 11:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यशी काे मिठाई खिलाते हुए भाई अाैर पिता
विज्ञापन
कानपुर कारवालो नगर निवासी छात्रा यशी गुप्ता ने हाईस्कूल में प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। जबकि शहर में पांचवें पायदान पर हैं। यशी ने बताया कि उनका फेसबुक, ट्विटर समेत किसी भी सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने सिर्फ अपनी पढ़ाई के लिए गूगल की मदद ली। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा यशी के पिता प्लास्टिक कारोबारी हैं। मां अराधना गृहणी हैं। यशी कहती हैं बस टाइम मैनेजमेंट और थोड़ी सी पढ़ाई से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

परिजनों ने देर रात तक पढ़ने से रोका, लेकिन सुबह जल्दी पढ़ने के लिए उठाया। सफलता के पीछे स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिजनों का सहयोग बताया। यशी को बैडमिंटन खेलना पसंद है। वह आईएएस बनने के लिए सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें