हरदोई के शाहाबाद कस्बा स्थित कोऑपरेटिव बैंक में खातेदारों के बचत खातों से गबन करने के मामले में फरार चल रहे बैंक कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बैंक में खातों से धन गबन के दो मामले दर्ज हैं, जिसमें दो प्रबंधक और दो कैशियर आरोपी हैं। एक प्रबंधक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
फरार अन्य प्रबंधक और कैशियर की पुलिस तलाश कर रही है। वर्ष 2019 से पूर्व कस्बा स्थित कोऑपरेटिव बैंक में तैनात रहे गोरखपुर निवासी शाखा प्रबंधक उपेंद्र राणा व शहर के अशोक नगर निवासी कैशियर जितेंद्र कुमार द्वारा ग्राहकों के खातों से धोखाधड़ी कर धनराशि का गबन किया गया था।