इंग्लैंड व अफ्रीका में कोरोना का खतरनाक स्टेन मिलने के बाद इन देशों से हवाई उड़ान रोकी गई है। पिछले दिनों नीदरलैंड से लौटे किशौरा गांव के प्रवासी दंपति व बच्चे को होम आइसोलेट किया गया है। एंटीजन किट से जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं स्वाब नमूना लेकर परीक्षण के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। झींझक ब्लाक के किशौरा गांव निवासी दंपति व एक बच्चा 23/24 दिसंबर की रात हवाई जहाज से नीदरलैंड से नई दिल्ली एअर पोर्ट पहुंचे थे। हालांकि इन सभी की एयरपोर्ट पर एंटीजन किट से जांच की गई थी।