फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : जब कानपुर में यादव बिरादरी के दो छात्र आमने-सामने आए, पढ़िए क्या बोले?

Mon, 27 Dec 2021 12:32 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' कानपुर के युवाओं के बीच पहुंचा। यहां युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। 
विज्ञापन
कानपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते प्रशांत यादव और चित्रांशु यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चुनावी चर्चा के दौरान युवाओं ने कई मुद्दों को उठाया। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि मौजूदा सरकार में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। विकास के कार्य भी अच्छे हुए हैं। रोजगार के मुद्दे पर युवाओं ने सरकार की खामियों को गिनाया। कहा कि अभी इस क्षेत्र में सरकार को काम करने की जरूरत है। पढ़िए कानपुर के युवाओं ने क्या कहा?
विज्ञापन

जब यादव बिरादरी के दो छात्र आमने-सामने आए

कानपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर यादव बिरादरी को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से ही जोड़कर देखा जाता है। आरोप लगते हैं कि ज्यादातर यादव सपा के साथ होते हैं। सोमवार को कानपुर में चर्चा के दौरान ये बात उठी तो यादव बिरादरी के दो युवा छात्र आमने-सामने आ गए। एक ने योगी आदित्यनाथ के पक्ष में तो दूसरे ने अखिलेश यादव के समर्थन में अपनी बात रखी। 

छात्र चित्रांशु यादव ने योगी सरकार की खिलाफत की और अखिलेश का समर्थन किया। कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया गया। टेट का पेपर लीक हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पेपर लीक होने के बाद युवाओं से किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सभी को किराया देना पड़ा। चित्रांशु ने कहा, अभी योगी आदित्यनाथ का विकल्प केवल अखिलेश यादव हैं। अखिलेश ने जो काम किया था, उसकी भाजपा के लोग अपने में गिनती कराते हैं। भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। हालांकि, जब चित्रांशु से पूछा गया कि अखिलेश यादव खुद जातीय आधार पर राजनीति करते हैं तो वह जवाब नहीं दे पाए। 

चित्रांशु को प्रशांत यादव ने जवाब दिया। कहा कि इस सरकार में हर किसी की तुरंत सुनवाई होती है। ऑनलाइन कंप्लेन की सुविधा अच्छी है। 48 घंटे के अंदर उसका समाधान होता है। प्रशांत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मेरे लिए सबसे अहम है। योगी सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। मेरे घर में भी मां-बहन हैं और मुझे उनकी सुरक्षा के बारे में सबसे पहले सोचना है। प्रशांत ने कहा कि पहले की सरकारों ने इस क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। 
विज्ञापन

और क्या बोले छात्र? 

महिला सुरक्षा के मसले पर छात्राओं ने अपनी बात रखी। - फोटो : अमर उजाला
रीति गुप्ता ने कहा कि कानपुर में बहुत से बदलाव हुए हैं। मेट्रो शुरू हो रहा है। सड़कें अच्छी हो गईं हैं। सुरक्षा के मामले में भी व्यवस्था अच्छी हो गई है। पहले अपराध ज्यादा होते थे। लड़कियों घर से निकलने में डरती थीं। अब काफी बदलाव है।

अनुराग वर्मा ने कहा कि नारी सुरक्षा को लेकर अभी काफी काम करने की जरूरत है। सौम्या ने कहा कि पहले के मुकाबले लड़कियों की सुरक्षा के मसले पर काफी बदलाव हुआ है। हालांकि अभी काम करने की जरूरत है। 

प्रतीक चौहान ने कहा कि अभी इलेक्ट्रिक बस चलवाई गई है। मेट्रो शुरू हो रही है। साफ-सफाई भी पहले से बेहतर है। प्रिया कटियार ने कहा कि पहले गंदगी बहुत ज्यादा होती थी। नालियां खुली रहती थीं। सड़कों पर कूड़े फेंके जाते थे। अब साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो गई है। 

महिमा अग्निहोत्री ने कहा कि अब घाटों की सफाई होने लगी है। पहले ऐसा नहीं होता था। एनईपी के जरिए कई कोर्स शुरू हुए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव है। हालांकि, कुछ और भी कोर्स यहां शुरू होने चाहिए। मेरी दोस्त बायो इंफॉर्मेटिक्स पढ़ना चाहती थी, लेकिन नहीं हो पाया। 

हर्ष चंद्र मिश्रा ने कहा कि पहले के मुकाबले अब काफी विकास हुआ है। मेट्रो सिटी बन चुकी है। पहले नहीं मालूम रहता था कि सड़क पर चल रहे हैं या गड्डे पर। अब गड्डे नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर बना है। पहले सरकारी दफ्तरों में स्थिति बहुत खराब रहती थी। अब काफी बेहतर हो चुका है। 

शुभम पाल ने बताया कि यूपीटेट का परीक्षा कैंसिल हो गया। ये पहली बार हुआ। युवा काफी परेशान हुए। साक्षी पांडेय ने कहा कि काम हुआ है। हालांकि, ये भी सही है कि जब चुनाव आते हैं तब ज्यादा तेजी से काम होने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें