फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीनू के साथी अनूप के समर्पण की सूचना के बाद भी कुर्की का आरोप, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 20 Aug 2025 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दीनू उपाध्याय गैंग के फरार चल रहे साथी अधिवक्ता अनूप शुक्ला को समर्पण के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
थाना सीसामऊ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ थाने की पुलिस पर आरोप लगा है कि अधिवक्ता दीनू उपाध्याय गैंग के साथी अधिवक्ता अनूप शुक्ला के कोर्ट में समर्पण करने के बावजूद कुर्की कर दी। इस पर अधिवक्ता ने अवमानना कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन


पंजाब में तैनात एडीजी के रिश्तेदार ने सीसामऊ थाने में दीनू उपाध्याय और उसके साथियों पर मकान बेचने के नाम पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। छह लाख रुपये वसूलने के बाद चार लाख रुपये लेने के लिए चैंबर में बुलाकर मारपीट करने की बात कही थी। इसी मुकदमे में आरोपी अधिवक्ता अनूप शुक्ला फरार चल रहा था जिसके घर की सोमवार को पुलिस ने कुर्की कर दी थी।
 
विज्ञापन

अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
अनूप के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि पत्नी ने पुलिस को अनूप के कोर्ट में समर्पण करने की सूचना दे दी थी। बताया था कि मकान श्री विराजमान ठाकुर जी महाराज गोपालेश्वर मंदिर की संपत्ति है। अनूप के पिता अशोक शुक्ला मकान में किरायेदार हैं। सारा सामान उनका है। इसके बावजूद पुलिस ने घर में तोड़फोड़ कर गैरकानूनी तरीके से कुर्की की कार्रवाई की। इसके लिए सीसामऊ थाना प्रभारी को तलब कर अवमानना कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें