फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑपरेशन महाकाल में अपराधियों ने भी लगाया दांव, पहले चरण में व्हाट्सएप से आईं कुल 154 शिकायतें

Wed, 20 Aug 2025 11:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ऑपरेशन महाकाल का पहला चरण समाप्त होने पर व्हाट्सएप से कुल 154 शिकायतें आईं। दूसरे चरण में जेसीपी के पास रिपोर्ट जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन महाकाल का पहला चरण सोमवार को समाप्त हो गया है। इस दाैरान कुल 154 शिकायतें आई हैं। यह ऑपरेशन भूमाफिया और अपराधियों के खिलाफ नकेल कसने के लिए बना है लेकिन शहर के कुछ भूमाफिया और अपराधियों ने अपना दांव खेलना शुरू कर दिया है। अपराधियों की ओर से कल्याणपुर, नौबस्ता, कर्नलगंज समेत अन्य सर्किल में सात शिकायतें आई हैं। इनका आकलन करने के लिए डीसीपी के निर्देशन में एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामला गंभीर मिलने पर उसे सीधे एसआईटी के पास जांच के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


कमिश्नरी पुलिस की ओर से भूमाफिया और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पांच अगस्त से ऑपरेशन महाकाल की शुरुआत हुई थी। इसमें कूटरचित तरीके से जमीन व संपत्ति पर कब्जे, रंगदारी मांगने, वसूली और फर्जी मामलों में एफआईआर कराने के मामले शामिल हैं। शिकायतों के लिए थाना स्तर, एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी कार्यालय के साथ ऑपरेशन महाकाल के व्हाट्सएप नंबर पर विकल्प रखा गया। पुलिस की ओर से ऑपरेशन महाकाल के लिए 18 अगस्त तक पहला चरण रखा गया था। वॉट्सएप पर सोमवार तक 154 शिकायतें आई हैं। सबसे अधिक शिकायतें 47 दक्षिण क्षेत्र की हैं।

मंगलवार से दूसरा चरण चालू हो गया है। इसमें 10 दिन तक शिकायतों का आकलन किया जाएगा। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि भूमाफिया और अपराधी किस्म के लोगों की ओर से आईं शिकायतों को विशेष रूप से दिखाया जा रहा है। उनके दूसरे पक्ष को भी बयान के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

 

यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
व्यक्तिगत शिकायतें भी आईं
कमिश्नरी पुलिस के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ऑपरेशन महाकाल के पहले चरण में कई व्यक्तिगत शिकायतें भी आई हैं। इनका आकलन किया जा रहा है। सभी शिकायतों की जांच डीसीपी के निर्देशन में गठित कमेटी करेगी। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार के निर्देशन में गठित कमेटी को देगी। वहां से कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

एलआईयू भी कर रहा जांच
एलआईयू के स्टाफ को भी भूमाफिया और अपराधियों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं। वह अपराधियों की चल व अचल संपत्तियों का आकलन कर रहा है। अपराधियों के पिछले कई वर्षों में लिए गए प्लॉट, कार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। अब तक 20 से 25 लोगों की जांच चल रही है। एलआईयू की ओर से भी रिपोर्ट डीसीपी को भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन

एसआईटी को भेजीं तीन शिकायतें
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सोमवार और मंगलवार को जमीन संबंधी तीन शिकायतें आई थीं जिसमें कुछ दबंग, भूमाफिया और उसके साथियों का नाम था। अधिकारियों ने उन शिकायतों को जांच के लिए एसआईटी के पास भेज दिया। अब एसआईटी इन मामलों की जांच करेगी।

कारोबारी को बयान के लिए बुलाया
एसआईटी की टीम ने साकेतनगर की महिला कारोबारी को बयान के लिए बुलाया है। महिला कारोबारी ने 15 साल पुराने मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट करने, धमकी देने, चरित्र हनन करने का आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर जांच एसआईटी को भेज दी गई।

दूसरे चरण में अलग-अलग दो शिकायतों पर फोकस
ऑपरेशन महाकाल के दूसरे चरण में एक ही आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतों को देखा जाएगा। अगर वह अलग-अलग क्षेत्रों से आएंगी और उसमें पेशबंदी जैसा कुछ नहीं लगेगा तो उस पर जांच जारी रहेगी। इस कार्य में वादी और आरोपियों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें