फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- धार्मिक आयोजनों का राजनीतिकरण कर रही भाजपा

Mon, 17 Feb 2025 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी धार्मिक आयोजनों का राजनीतिकरण कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक आयोजनों और धार्मिक स्थानों का राजनीतिकरण कर रही है। इतिहास गवाह है कि कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन ने कुंभ की परंपरा शुरू की थी और हर बार कुंभ में वह अपना सर्वस्व दान कर देते थे। वैसे यह पौराणिक है और इसके आयोजन के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। भाजपा वाले कह रहे हैं कि कुंभ उन्होंने शुरू किया। इसका नाम महाकुंभ रख दिया। कहा 144 साल बाद महाकुंभ आया है। भाजपा के लोग क्या वैज्ञानिक हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

सरकार ने कुंभ का न्यौता दिया। ऐसा पहली बार हुआ है, भला कुंभ का न्यौता भी दिया जाता है? यदि बुलाया तो इंतजाम करना चाहिए था सरकार को। लोग स्नान नहीं कर पाए, भूख प्यास से व्याकुल होकर जाम में फंसे रहे। कितनी मौतें हुईं, इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जब लोग थाने गए तो वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि जिस थाना क्षेत्र के रहने वाले लोग हैं, वहीं एफआईआर होगी। आठ ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की बात की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे कि महाकुंभ से 2 लाख करोड़ की आय होगी, जबकि मेला क्षेत्र में दुकान लेने वाले व्यापारियों को घाटा हो गया। कुल मिलाकर डबल इंजन की सरकार इस आयोजन को लेकर विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें