अखिलेश पर बीते पांच दिनों में चार एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें से किदवई नगर में दो, बर्रा, कोतवाली में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें अब तक 20 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। ऐसे में एसआईटी के पास आईं शिकायतों की जांच के बाद और भी रिपोर्ट दर्ज हो सकती हैं। साथ ही आरोपियों की संख्या भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।