फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: सीवर टैंक की सफाई के दौरान तीन कर्मी बेहोश हुए, हालत गंभीर

Mon, 18 Mar 2024 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सफाई कर्मियों के साथ कोई भी अधिकारी कानपुर न जाने से नाराज परिजनों ने हंगामा भी किया। सीएमओ ने बताया कि बेहोश हुए श्रमिकों में जितेंद्र की हालत ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में शहर के शिवनगर मोहल्ला स्थित सीवर लाइन चोक होने से मैनहोल खोल कर सफाई करने उतरे एक के बाद एक तीन सफाईकर्मी जहरीली गैस के प्रभाव से उसी में बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने रस्सी आदि की मदद से तीनों को आनन-फानन निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ और सफाई इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन






विज्ञापन





इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया है। सफाई कर्मियों के साथ कोई भी अधिकारी कानपुर न जाने से नाराज परिजनों ने हंगामा भी किया। सीएमओ डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि जहरीली गैस से बेहोश हुए श्रमिकों में जितेंद्र की हालत ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें