फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: परिवहन अधिकारी को ओवरलोड ट्रक पकड़ना पड़ा भारी, दबंगों ने किया जानलेवा हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 18 Mar 2024 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में ओवरलोड ट्रक पकड़ने गए एआरटीओ पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने हमला कर दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक शुक्ला को ओवरलोड गाड़ी पकड़ना भारी पड़ गया। स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने एआरटीओ पर जानलेवा हमला किया। मामला राजापुर थाने के कस्बे का है। दबंगों ने ओवरलोड ट्रक छुड़वाने को लेकर एआरटीओ विवेक शुक्ला के साथ मारपीट कर दी। पिटाई के बाद दबंग ट्रक मालिक मौके से भाग निकला। पीड़ित एआरटीओ विवेक शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें