मृतक पवन के पिता सोनेलाल से बातचीत करते अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद
- फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में फसल की सिंचाई के लिए घर से निकले युवक का शव नौ दिन बाद मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव उसके चाचा के खेत में बने मचान में रस्सी के फंदे से लटका मिला है। शव अधिक गल जाने के कारण परिजन उसे कपड़े, चप्पल और पास मिले मोबाइल से ही पहचान सके।
मृतक की पहचान पवन (23) पुत्र सोनेलाल तेरवा गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी प्रेमचंद्र, थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव को वहां लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि पवन रोज उसी खेत में आता था, लेकिन शव अचानक मिला।