प्रधानमंत्री दे रहे हैं खेलों पर विशेष ध्यान
किसी भी खेल में सफलता के लिए एकाग्रता, परिश्रम, समर्पण यह सभी चीज झोंकनी पड़ती हैं। प्रधानमंत्री लगातार खेलों को न सिर्फ शहरी क्षेत्र बनाकर ग्रामीण स्तर पर भी कुछ आया प्रदान कर रहे हैं, ताकि वहां कर देश को भविष्य में खिलाड़ी प्राप्त हो सके। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा मेजर ध्यानचंद का संघर्ष और योगदान हर युवा को याद रखना चाहिए।
नागरिकों में खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश में खेल और खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में खेलों के प्रति जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देना है। मेजर ध्यानचंद ने भारत के नाम को पूरी दुनिया में रोशन किया।
ये लोग भी रहे मौजूद
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 500 और ओवरऑल 1000 से अधिक गोल्ड किए हैं। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, राहुल बच्चा सोनकर, सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेल दिवस पर आयोजित हुए आयोजन में प्रभारी मंत्री ने कुश्ती में स्वाति, टेबल टेनिस में प्रेक्षा तिवारी, पॉवर लिफ्टिंग में रीति कनौजिया, ताइक्वांडो शिवानी नागपाल, जूडो मनीष भारद्वाज, क्रिकेट में अर्चना देवी, बास्केटबॉल में अमृता, हैंडबॉल में विशाल्य शर्मा, भारोत्तोलन में सना, बॉक्सिंग में पलक हैं। वहीं, बालक वर्ग में क्रिकेट में विष्णु सरोज, वॉलीबॉल में इशप्रीत सिंह, फुटबॉल में अभिनव यादव, हॉकी में विशाल शर्मा, कुश्ती में अतुल दुबे, तैराकी में अनन्य अवस्थी, खो खो में देवांश गुप्ता, बॉक्सिंग में आदित्य दिवाकर, बैडमिंटन में अनिरुद्ध और कबड्डी में सौरभ को सम्मानित किया गया।