फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: संत की चाकू से गोदकर हत्या, निर्माणाधीन मंदिर की करते थे रखवाली, विधायक ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

Tue, 09 Jun 2026 03:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मंदिर की रखवाली कर रहे संत की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला मोहल्ले में निर्माणाधीन मंदिर की रखवाली कर रहे संत की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और जल्द खुलासे की बात कही है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरेटोला मोहल्ला निवासी संत मिलनदास (60) पहले बाबा बोधेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते थे।

विज्ञापन

इसके बाद में अपना खुद का मंदिर बनवा रहे थे। बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद मंदिर निर्माण की देखरेख करने के लिए गए थे। घर से करीब 200 मीटर मंदिर होने से वहीं अज्ञात लोगों ने उनके पीठ पर चाकू से दो वार कर घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे सभासद अतीक ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन

चाकू से वार कर की गई हत्या
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस और बाद में विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से घटना की जल्द खुलासे की बात कही है। उन्होंने शादी नहीं की थी। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि चाकू से वार कर हत्या की गई है। परिजनों ने किसी पर अभी कोई शक नहीं जताया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें