फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: खड़े डंपर में घुसा दूसरा डंपर, चालक की मौत और दो घायल, तीन वाहन भिड़ने से लगा 13KM लंबा जाम

Sat, 20 Jun 2026 10:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: अजगैन में खड़े डंपर में दूसरे डंपर की टक्कर से चालक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इसके बाद हुए दूसरे हादसे के कारण हाईवे पर 13 किमी लंबा जाम लग गया, जो तीन घंटे बाद सामान्य हुआ।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजगैन थाना क्षेत्र स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि दो क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक ट्रेलर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर करीब 13 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से आ रहा दूसरा डंपर तेज रफ्तार के कारण जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और दो क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

http://



क्षतिग्रस्त वाहनों से ट्रेलर भी टकराया

वहीं, दोनों क्लीनरों का इलाज जारी है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कोशिश कर रही थी, तभी एक ट्रेलर भी पीछे से भिड़ गए। टकराने के बाद ट्रेलर, डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रुक गया।  पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे यातायात शुरू हो सका
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और अन्य वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात शुरू हो सका। जाम के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि छोटे वाहन चालक गांवों के वैकल्पिक मार्गों से होकर निकले। सुबह लगभग नौ बजे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें