बच्चों व महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मीरी पीरी बाल सखा के बच्चों को गुरमत कॉम्पीटिशन के तहत पुरस्कृत किया गया। इसमें सौ में से सौ अंक हासिल करने वाले ग्रुप ए प्लस में जसनूर सिंह, गगनजोर कौर, ग्रुप-ए में बलजीत कौर, ग्रुप-बी में जपनजोत सिंह, जपनीत कौर, सवलीन कौर, हरलीन कौर को लखनऊ से आए कुलदीप सिंह ने प्रथम पुरस्कार दिया। वहीं, 200 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 108 महिला जत्था को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
मेडिकल कैंप का भी हुआ आयोजन
इस दौरान पवन गंगा सेवा संस्थान की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने रक्तदान, शुगर की जांच, आंखों के डॉक्टरों ने आंखों की जांच, फिजियोथैरेपिस्ट के माध्यम से संगत का उपचार किया गया। संगत ने अपने दांतों की भी जांच करवाई। दशमेश शस्त्र दल ने लंगर में एंट्री की सेवा, गुरसेवक जत्था ने लंगर बनाने व वितरित करने की सेवा, यंग मेन सिख एसोसिएशन ने जोड़ा घर की सेवा, सिंह सोल्जर ने लंगर वितरित करने की सेवा की।