फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: आग से जलकर मां-बेटे की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 09 Jun 2025 01:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में आग से जलकर मां-बेटे की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के समय सास घर पर थी।
विज्ञापन
मां व बेटे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैनी के देविन नगर मोहल्ले में शनिवार की रात घर में आग लगने से कमरे में सो रही मां व नौ माह के बेटे की जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


कस्बा के देविन नगर मुहल्ला निवासी ब्रम्हप्रकाश दीक्षित की पत्नी सुनीता ने शनिवार की रात साढ़े 11 बजे घर से बाहर निकल कर पड़ोसियों को बताया कि उसकी बहू के कमरे में आग लग गई है। बहुत धुंआ निकल रहा है। पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि शुभम की पत्नी अनीता उर्फ अन्नू अपने नौ माह के बेटे पार्थ के साथ कमरे में बेड पर जली हुई मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसियों ने बिस्तर पर लगी आग बुझाई और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रात में 12 बजे के बाद क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से नमूने लिए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस कमरे में घटना हुई है, वहीं बेड के पास गैस सिलिंडर रखा हुआ मिला है। किचेन से बेडरूम में गैस सिलिंडर किसने रखा व आग लगने पर अनीता उर्फ अन्नू ने शोर क्यों नहीं मचाया, ये अनसुलझे सवाल हैं, जिन्हें पुलिस अपनी विवेचना में खोलेगी। घर में अकेले सास पुनीता मौजूद थी। मृतका का ससुर ब्रम्ह प्रकाश यूपी पुलिस में सिपाही था। इधर कई साल से दिमागी हालत ठीक न होने के कारण नौकरी छोड़ कर चित्रकूट में घूमता रहता है। मृतका का पति शुभम दीक्षित नोयडा में प्राइवेट नौकरी करता है। पड़ोसियों ने बताया कि सास-बहू और पति के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।

तीन वर्ष पहले हुई थी शादी 
सीमावर्ती छतरपुर जिला के वंशिया गांव में अनीता उर्फ अन्नू का मायका था। 22 जून 2022 को उसकी शादी हुई थी। घटना से बदहवास स्थिति में पहुंच गए अनीता के पिता शिवदत्त त्रिवेदी ने बताया कि उनकी तीन बेटियों में सबसे छोटी थी। उनके कोई बेटा नही है। इसलिए वे अपनी बेटी का पूरा ध्यान रखते थे। शादी में हैसियत मुताबिक दान दहेज दिया था।

 
विज्ञापन

रजिस्ट्री का बना रहे थे दबाव 
मृतका के चचेरे भाई कल्लू त्रिवेदी ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि सास और पति एक लाख रुपये मांग रहे थे। साल भर पहले दो बार 50-50 हजार रुपये दे चुके हैं। यही नहीं बहन को प्रसव के पहले घर ले गए थे। वहीं पार्थ पैदा हुआ था। इसका भी उन्होंने पूरा खर्च उठाया है। बताया कि अनीता के सगा भाई नहीं है। इसलिए सास और पति दोनों इस बात का दबाव बना रहे थे कि अनीता के हिस्से में आने वाली जमीन की उनके नाम रजिस्ट्री करा दो। कहा कि दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें