फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन की ऑनलाइन दोस्ती का विरोध, भाई ने मोबाइल छीना…मां-बहन ने दी जान, एसपी बोले- हर बिंदु से हो रही है जांच

Sat, 07 Jun 2025 06:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व फौजी की पत्नी और उनकी युवा बेटी ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव कमरे में एक रस्सी से बने फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में भाई ने मोबाइल छीन लिए और युवक से ऑनलाइन बात करने से मना किया तो बहन के साथ मां ने भी रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव कमरे में एक रस्सी से बने फंदे से लटके मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बहन ने किसी युवक को ऑनलाइन चार हजार रुपये दिए थे। इसी बात पर रात में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

पुलिस ऑनलाइन बात करने और साइबर ठग के चंगुल में फंसने के एंगल से जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी पूर्व फौजी ननकाई प्रसाद ने बताया कि पत्नी वंदना (45) और बेटी रंजना (20) ने गुरुवार की रात कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आईं, तो छोटे बेटे रोशन (22) ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।

पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है
दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से अंदर देखा तो मां-बेटी फंदे से लटक रहीं थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और दोनों को नीचे उतारा। ननकाई ने बताया कि वंदना उनकी तीसरी पत्नी थीं। पहली और दूसरी पत्नी की मौत के बाद उन्होंने वंदना से शादी की थी। पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है। दूसरी पत्नी से एक पुत्र पवन और पुत्री ज्योति (शादीशुदा) हैं।

बेटी ने ऑनलाइन चार हजार रुपये दिए थे
तीसरी पत्नी से भी एक बेटा है और एक बेटी थी। बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। मां-बेटी की आपस में क्या बात हुई, नहीं मालूम है। उधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की वजह घरेलू कलह पता चली है। पता चला कि किसी युवक को फौजी की बेटी रंजना ने ऑनलाइन चार हजार रुपये दिए थे। इसी को लेकर घर में झगड़ा हुआ था।

मां ने रंजना को दूसरा मोबाइल दिलवा दिया
यह भी बताया जा रहा है कि रंजना किसी युवक से ऑनलाइन बात करती थी। युवक खुद को यूके का बताता था। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले उसके भाई रोशन को हुई तो उसने बहन को डांटा था और मोबाइल छीनकर सिम तोड़ दिया था। बाद में मां ने रंजना को दूसरा मोबाइल दिलवा दिया। इसके बाद रंजना फिर उसे युवक से बात करने लगी थी।

हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस
रोशन को गुरुवार को फिर पता चला कि रंजना न केवल उस युवक से बात कर रही है, बल्कि उसे चार हजार रुपये भी ऑनलाइन भेजे हैं। इसके बाद उसने रंजना को डांटा और मोबाइल छीन लिया। मां ने जब रंजना का पक्ष लिया, तो उन्हें भी डांट दिया। माना जा रहा है कि इसी बात पर मां-बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में घटना की वजह घरेलू कलह पता चली है। पूर्व फौजी की बेटी ने किसी युवक को ऑनलाइन चार हजार रुपये दिए थे। इसी को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है।  -पलाश बंसल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें