फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर दर्ज मुकदमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सुनवाई

Fri, 09 Aug 2019 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ दर्ज छह अलग-अलग मामलोें की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। पांच मामलों में न्यायालय ने 19 अगस्त की तारीख सुनवाई के लिए तय की। वहीं अभिलेखों में सफेदा (सफेद स्याही) लगाने के मामले में सीजेएम कोर्ट में 13 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


वहीं जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन में लूट के मामले में 19 अगस्त को होने वाली पेशी में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का तलबी वारंट जारी करने को कहा है। इस समय तिहाड़ जेल में बंद चाचा के खिलाफ वर्ष 1999 में जीआरपी थाने में दर्ज लूट व माल बरामदगी के मुकदमे में शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अंतिम गवाह के बयान हुए। वहीं आर्म्स एक्ट मुकदमे में भी गवाही पूरी हो गई।

दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में न्यायालय ने 19 अगस्त को होेने वाली पेशी में अभियुक्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का तलबी वारंट जारी करने को कहा है। इसके अलावा सीबीआई के एक गवाह की मौत के मामले में किशोरी के चाचा ने विधायक पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस प्रार्थनापत्र को पुलिस ने जांच में झूठा पाया था। पुलिस ने चाचा पर झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज किया था।

इस मुकदमे में भी आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। वहीं मृत गवाह के भाई ने चाचा पर झूठा आरोप लगाकर गवाह की कब्र खुदवाने और पोस्टमार्टम कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। माखी थाना पुलिस इस मुकदमे में भी आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। तीसरे मुकदमे में पीड़िता, उसके चाचा और मां के खिलाफ फर्जी टीसी के मुकदमे की भी सुनवाई हुई।

 
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : PTI
वहीं विधायक पक्ष में एक वादी ने चाचा के खिलाफ पर्चे छपवाकर रंगदारी मांगने का मुकदमा साल 2017 में माखी थाने में दर्ज कराया था। इसमें भी आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। इन सभी मामलों की सुनवाई एसीजेएम तृतीय ने की।

रंगदारी मांगने के मुकदमे में न्यायालय ने पहले 10 अक्तूबर की तारीख दी थी लेकिन चाचा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी में न्यायालय से मांग की है कि मेरी ओर से पैरवी करने वाला कोई नहीं इसलिए इसकी भी पेशी सभी मुकदमों के साथ कराई जाए। अब इन सभी मामलों की सुनवाई 19 अगस्त को होगी।

वहीं अभिलेखों में सफेदा (सफेद स्याही) लगाने के मामले पीड़िता के चाचा के खिलाफ सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की सुनवाई सीजेएम के यहां चल रही है। इसमें तलबी वारंट जारी हो चुका है। अभी आरोप पत्र नहीं आया है। इसकी पेशी की अगली तारीख 13 अगस्त तय की गई है। पीड़िता के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि अलग अलग पांच मामलों की सुनवाई 19 अगस्त व सफेदा लगाने के प्रकरण की सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें