फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर किया घायल, वन विभाग को पकड़ने में नहीं मिली सफलता, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 18 May 2020 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौलाबांकीपुर की बाग में दिखा तेंदुआ 24 घंटे बाद भी वन विभाग के हाथ नहीं आया। ग्रामीण इसमें वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही मान रहे हैं। हालांकि शनिवार को दो लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


अलग-अलग गांवों से 8 टीमें बनाकर तेंदुए को ढूंढने की कवायद कराई जा रही है। शनिवार को मलखान सिंह की बाग में एक तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने खुद ही पहले उसे ढूंढना शुरु किया था। इस दौरान गांव के दो युवकों पर तेंदुआ ने हमला करके जख्मी कर दिया । सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी लेकिन संसाधन न होने की बात कहकर तेंदुआ पकड़ने से मना कर दिया था।

इसके बाद लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान से एक स्पेशल टीम को बुलाया गया था। टीम को दोपहर 11 बजे सूचना दी गई थी पर कर्मचारी शाम 4 बजे पहुंच। इसी कारण तेंदुआ कर्मचारियों की पकड़ में नहीं आया। देर शाम पिंजरा मंगवाया गया लेकिन रात हो जाने के कारण तेंदुआ भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू करने आई टीम की निष्क्रियता से ग्रामीणों में काफ ी आक्रोश रहा। लोगों का कहना है कि आम की फसल तैयार है। फ सल की देखरेख के लिए ग्रामीण अपनी बागों में ही रात में रुकते हैं। अब तेंदुआ होने की दहशत में बागवान अपने बागों में जाने से कतरा रहे हैं। हर किसी के मन में तेंदुए का डर बस हुआ है।

लखनऊ प्राणि उद्यान से आए डा. वीरेंद्र ने बताया कि वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने गलत जगह पर तेंदुआ होने की जानकारी दी। जिस स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था, वास्तविकता में तेंदुआ वहां नहीं था। दोबारा सही जानकारी मिलने पर टीम खोज में लगाई जाएगी।

ग्रामीण भी लाठी डंडे व हंसिया लेकर तेंदुए को ढूंढने में लगे
मौलाबांकीपुर, गजाखेड़ा व पंचमखेड़ा सहित अन्य गांवों से 8 ग्रामीणों की टीम बनाई गई है। जो लाठीडंडे व हंसिया आदि लेकर देररात तक अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी की संभावना पर ढूंढते रहे। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। वन विभाग के रेंजर देवदत्त पाल ने बताया कि जाल भी डाला गया, पिंजरा रखा गया लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। आसपास गांवों में टीम की सक्रियता बढ़ा दी गई है। सूचना मिलते ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें