फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की चचेरी बहन की थी शादी, परचून की दुकान पर जाते समय हुई घटना

Sun, 18 Dec 2022 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अनुसूचित जाति की किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पर पीड़िता के परिजनों ने एक आरोपी को जमकर पीटा, जिसका कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि 14 दिसंबर को जेठानी की बेटी की बरात आई थी। किशोरी की बुआ भी इसी गांव में रहती है। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जयमाल की रस्म के बाद जब वह घर पहुंची तो बेटी नहीं थी। काफी तलाश के बाद वह गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में बेहोशी हालत में मिली। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। परिजन उसे घर लेकर गए। किशोरी ने बताया कि शाम करीब सात बजे वह दुकान से नमकीन लेने जा रही थी।

विज्ञापन

रास्ते में बुआ के घर अक्सर आने वाले गंजमुरादाबाद निवासी ऋतिक ने अपने साथी प्रेम के साथ उसे पकड़ लिया। दोनों ने खेत में खींचकर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को बेहोशी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। 15 दिसंबर को पीड़िता के परिजनों ने ऋतिक को गांव में देखकर आपा खो दिया। उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी का इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें