फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: धर्मनगरी में पहाड़ पर तपस्या करती मिली किशोरी, चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sun, 18 Dec 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में पहाड़ पर एक किशोरी के तपस्या करने की जानकारी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ की।
विज्ञापन
पहाड़ पर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रामनगर पहाड़ पर शनिवार शाम को एक किशोरी तपस्या करने की स्थिति में मिली। चरवाहों की सूचना पर बहिलपुरवा थाना पुलिस टीम पहाड़ पर पहुंची और किशोरी को कई घंटे तक मान मनौव्वल के बाद थाने लेकर आई।

विज्ञापन


किशोरी अपना नाम सिद्धि बता रही है और प्रयागराज की रहने वाली है। किशोरी ने पिता का नाम विष्णु व माता का नाम लक्ष्मी बताया है। उसके पास 1 शॉल और एक पानी पीने का बर्तन मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार 2 दिन से यह किशोरी पहाड़ के पास देखी जा रही है। थाना अध्यक्ष गुलाब सोनकर ने बताया कि इस किशोरी के बारे में कुछ जानकारी मिली है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।

विज्ञापन

यह लगभग 6 माह पूर्व अपने घर से चली आई थी जो पहले प्रयागराज के एक आश्रम में रहती थी इसके बाद 1 सप्ताह पूर्व चित्रकूट आई है और रामघाट आदि स्थानों से होने के बाद बहिलपुरवा थाना क्षेत्र की ओर पहुंची है। बमुश्किल किशोरी ने कुछ बातें बताई हैं लेकिन बिना जांच-पड़ताल के इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस ने आसपास के थाने और अन्य जिले की पुलिस से भी किशोरी की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें