जिला जेल में चौकीदार के पद पर तैनात महिला की ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फतेहपुर जिले के थाना खागा के विजयनगर निवासी गीता मिश्रा (50) पत्नी अंबिका प्रसाद मिश्रा जिला जेल में चौकीदार के पद पर तैनात थीं। बेटे आयुष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे मां ड्यूटी पर गई थीं।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे फोन आया कि मां के सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ी हैं। जब हम लोग वहां पहुंचे तो उनके मुंह से लार बह रही थी। आनन- फानन एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजन फतेहपुर लेकर चले गए। मृतक के तीन बच्चों में दो बेटी और बेटे हैं।
बेटे ने बताया कि पिता की मौत साल 2005 में हो गई थी। पिता की जगह ही साल 2006 में मां को नौकरी मिली थी। जेल अधीक्षक राहुल देव ने बताया कि सीने में दर्द उठने से महिला कर्मी की हालत बिगड़ी थी। अस्पताल ले तक उसकी मौत हो गई।