थानाक्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अब्दुल रज्जाक (62) बुधवार रात 8:30 बजे साइकिल से खेत जा रहे थे। मौरावां- रायबरेली मार्ग पर उन्नतखेड़ा गांव के पास कार की टक्कर से अब्दुल रज्जाक सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
चालक ने कार लेकर भागने की कोशिश में एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उसे चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने घेर कर कार को रोक लिया और पुलिस को सौंप दिया।