फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नर्सिंगहोम की महिला कर्मी ने डॉक्टर समेत तीन पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सीएम से लगाई गुहार

Tue, 30 Nov 2021 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नर्सिंगहोम की महिला कर्मी ने अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  पीड़िता ने डीजीपी और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में एक नर्सिंगहोम की महिला कर्मी ने अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन पर अश्लील वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे और परिवार को जानमाल की धमकी दी है। आरोप है कि थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर डीजीपी और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगाई है।

बिधनू निवासी फैक्ट्री कर्मी 20 वर्षीय बेटी व छोटे बेटे के साथ नौबस्ता गल्लामंडी के पास किराए पर रहते हैं। बेटी बर्रा स्थित एक नर्सिंगहोम में स्टाफ नर्स थी। पीड़िता का आरोप है कि अक्टूबर 2019 में नर्सिंगहोम में डॉक्टर ने नाइट ड्यूटी लगाई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि बहाने से वहीं रहने वाले डॉक्टर ने आवास पर बुलाकर उसके साथ दो अन्य कर्मचारियों की मदद से बारी-बारी से दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। विरोध पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने और पिता व भाई को जानमाल की धमकी दी थी।

आरोपितों की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने अगस्त 2021 में बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली। आरोप है कि इसके बाद भी डॉक्टर घर आकर धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। धनतेरस पर डॉक्टर के हरकत करने पर युवती ने पिता को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


जिसके बाद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए तहरीर दी थी। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने डीजीपी और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें