फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: सांसद प्रतिनिधि पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, हड़कंप, बाल-बाल बचे

Wed, 18 May 2022 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में चेयरमैन समेत चार पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद साक्षी महाराज के प्रतिनिधि मोहल्ला पीरजादगान निवासी हसनैन बकाई पर उनके घर के सामने ही मंगलवार की देर रात फिल्मी अंदाज में कार सवार लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वे कार से लखनऊ से लौटे थे और गाड़ी से उतर भी नहीं पाए थे। हमलावरों ने गैराज का गेट खोलने पहुंचे प्रतिनिधि के छोटे भाई हस्सान पर भी फायरिंग की।

विज्ञापन


हमले में दोनों भाई बाल-बाल बच गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। हसनैन ऑल इंडिया सूफी सज्जादा नसी काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की कार से उतरे दो लोगों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। भाई के शोर मचाने पर उस पर भी फायर झोंके।

मोहल्ले के लोगों के दौड़ने पर हमलवार कार में बैठकर भाग निकले। पुलिस को घटनास्थल पर 9 एमएम की बुलेट व खोखे पड़े मिले। दीवार व कार पर भी गोली के निशान पाए गए। प्रतिनिधि के मुताबिक मोहल्ला किला बाजार निवासी सईद व उनके बेटे जहीर व फरीद से उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी के चलते जानलेवा हमला किया गया है। सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद समेत चार पर साजिश करने व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें