फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हाइवे जाम करने प्रयास

Mon, 06 Jul 2020 06:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले के नवाबगंज इलाके में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला व उसके 1 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो साल का बेटा और बाइक चला रहा पति घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद रोडवेज बस के साथ चालक के भागने से परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से हाईवे जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिला परिजनों को शांत कराया। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भागूखेड़ा गांव निवासी राकेश (35) पुत्र हरिशंकर रविवार दोपहर गुरु पूर्णिमा त्योहार पर पत्नी बिपाता उर्फ रश्मि (30) व दो बेटे कार्तिक (1) व अर्चित (2) के साथ बाइक से ससुराल लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के गांव भागुखेड़ा जाने के लिए निकला।

गांव से लगभग सात किमी दूर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा स्थित एसआरएमएस कॉलेज के सामने पहुंचा था कि कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बिपाता के सड़क पर गिरने से मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके एक साल के बेटे कार्तिक को सीएचसी नवाबगंज के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें