फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: दुर्दांत विकास दुबे पर ढाई लाख का इनाम घोषित, चौबेपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mon, 06 Jul 2020 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
Kanpur Encounter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ को 80 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक विकास दुबे का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। विकास दुबे पर इनाम की रकम एक लाख से बढ़ा कर ढाई लाख कर दी गई है। आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस की 100 से अधिक टीमें तीन राज्यों में विकास की तलाश कर रही हैं। विकास को पकड़ने के लिए पुलिस ने उन्नाव टोल प्लाजा में उसकी फोटो लगाई है।
विज्ञापन


शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का ऑडियो और शिकायत पत्र वायरल 
शहीद सीओ बिल्ल्हौर देवेंद्र मिश्रा और तत्कालीन एसएसपी कानपुर अनंत देव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में सीओ देवेंद्र मिश्रा साफ साफ शिकायत कर रहे हैं कि उनके अधीनस्त उनकी नहीं सुनते थे और मनमानी करते थे। इसी के साथ एक पत्र भी वायरल हो रहा है जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा ने लिखा है कि एसओ चौबेपुर निर्देशों के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।




कुख्यात विकास पर इनाम की रकम हुई ढाई लाख
8 पुलिसकर्मियों के मौत के जिम्मेदार दहशतगर्द विकास के ऊपर अभी तक एक लाख का इनाम घोषित था। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को पत्र लिख इनाम बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद डीजीपी ऑफिस से दुर्दांत विकास दुबे पर इनाम की रकम बढ़ाकर ढाई लाख कर दी गई है।
विज्ञापन


तीन पुलिसकर्मी निलंबित
कानपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। चौबेपुर में तैनात दरोगा कुंवर पाल, दरोगा कृष्ण कुमार शर्मा और सिपाही राजीव को निलंबित किए गए हैं। इन तीनों की कॉल डिटेल्स में विकास दुबे का नंबर मिलने पर कार्रवाई हुई है।

यूपी बाॅर्डर पर हाईअलर्ट
यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। विकास की अंतिम लोकेशन पुलिस ने औरैया में ट्रेस की थी। पुलिस अधिकारी ये बता रहे हैं कि वो यूपी की सीमाओं को सील करने से पहले ही यूपी छोड़ चुका था। 

विकास के घर में बंकर से मिला विस्फोटक 
वहीं पुलिस ने बिकरू गांव में विकास के मकान को जमींदोज कर दिया है। उसके घर से भारी मात्रा में असलहा बारूद मिला है। पुलिस ने उसके घर की दीवारों में चुने हुए हथियार भी बरामद किए है। पुलिस ने विकास के बैंक खातों को सीज कर उसके संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें