फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

Tue, 14 Jul 2020 02:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के अजगैन में मोहान मार्ग पर नवई चौराहे के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में उसके साथी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई चौराहे पर नवई निवासी राहुल रावत 19 वर्ष पुत्र प्यारेलाल रावत अपने गांव के ही दोस्त के साथ रवि (15) पुत्र इंदल के साथ बाइक से नवाबगंज सरसों पिराने जा रहा था।

तभी नवई पेट्रोल टंकी के पास बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे रवि (15) को गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने उसे सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया। जहां से डाॅक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणो ने शव को बीच सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। मौके से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ कर जमकर ग्रामीणो ने धुनाई कर दी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें