फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: मवेशी से टकराई बाइक, साड़ ने युवक को कई बार उठाकर पटका, मौत

Sat, 31 May 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

साड़ के हमले से युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा भतीजा घायल हो गया। घटना कोतवाली के गांधीनगर तिराहे के पास की है।
विज्ञापन
साड़ ने युवक पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीनगर तिराहे के पास शनिवार दोपहर एक बजे मवेशी के टकराने से बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक को साड़ ने कई बार उठाकर पटका, जिससे उसकी की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। सदर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सुशील बाजपेयी (40), भतीजे शुभम ( 29) पुत्र ओमकार के साथ शनिवार दोपहर बाइक से बाजार गए थे।
विज्ञापन


सामान लेकर लौटते समय सदर कोतवाली के गांधीनगर तिराहे के पास सामने मवेशी आने से बाइक उसी में टकराकर सड़क पर गिर गई। घटना में पीछे बैठे सुशील को कई बार सड़क पर उठाकर पटक दिया। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। शुभम का इलाज किया गया। पति की मौत पर अस्पताल पहुंचीं पत्नी रागनी ने बताया कि पति कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार पालते थे। एक बेटा अंकित है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें