फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: सराफ पर हमला, चार लाख के जेवर लूटे, विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगा दी धमकी

Sun, 07 Feb 2021 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में शाम को बाइक से घर जा रहे सराफ पर नकाबपोश तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर रोककर हमला कर दिया। सराफ को पीटकर जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग गए। घायल सराफ ने चार लाख के जेवर लूटने की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


थाना बेहटामुजावर के ग्राम ब्योली इस्लामाबाद निवासी विकास सोनी की ग्राम हरईपुर में आभूषणों की दुकान है। रविवार शाम लगभग छह बजे वह दुकान बंद कर बैग में जेवर लेकर बाइक से घर के लिए निकला। जल्दी पहुंचने के लिए वह कच्चे रास्ते से होकर निकला।

ब्योली इस्लामाबाद और हरईपुर के बीच सामने से बाइक सवार तीन लुटेरों ने कट मारकर उसे गिरा दिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीनने का विरोध करने पर डंडों से  बेरहमी से पीटा। सराफ के बेसुध होने पर लुटेरे बैग लूटकर भाग गए। विकास का बायां हाथ टूट गया। पीड़ित ने किसी तरह घर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल विकास को उसके घर से अस्पताल पहुंचाया। सराफ के मुताबिक बैग में लगभग दो लाख कीमत केे  चार तोला सोना और लगभग दो लाख कीमत की 3.50 किलो से अधिक की चांदी थी। सीओ एके राय ने घटना को संदिग्ध बता जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें