फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर यूपी में अलर्ट, गंगा से सटे सभी जिले के कप्तानों को दिए गए निर्देश

Sun, 07 Feb 2021 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तराखंड त्रासदी - फोटो : ITBP
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही के बाद कानपुर समेत रेंज के उन सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जो गंगा से सटे हैं। इसमें औरैया, फर्रुखाबाद भी शामिल है। आईजी ने निर्देश दिए हैं कि गंगा के किनारे मछुआरे या कोई भी जाने न पाए।
विज्ञापन


इसके लिए जिला पुलिस को निगरानी करने को निर्देशित किया गया है। इन जिलों में डिसास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) स्कीम लागू कर दी गई है। रविवार सुबह चमौली में ग्लेशियर फटने से सौ से ज्यादा लोगों के बह जाने की सूचना है। निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।

लिहाजा शासन ने गंगा से सटे प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि गंगा से सटे गांवों में मुनादी कराई गई है और लोगों को बताया गया है कि आने वाले कुछ दिन में गंगा का जल स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में एहतियात बरतें। जल पुलिस को भी निगरानी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें