फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: रेलिंग तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रेलर, बस-ट्राला और पिकअप की टक्कर; 10 घायल और चार गंभीर

Wed, 11 Mar 2026 11:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: औरास थाना क्षेत्र में ट्रेलर के दूसरी लेन में आने से चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 10 लोग घायल हुए, जिनमें से चार गंभीर घायलों को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में आगरा एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब छह बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 264.600 पर एक ट्रेलर चालक को नींद आने के कारण वह रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में आ गया, जिससे चार वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

चालक को नींद आने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर लखनऊ से आगरा वाली लेन पर आ गया। वहां उसने लखनऊ से आगरा जा रहे 18 चक्का ट्राला को टक्कर मार दी, जिससे ट्राला का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद, लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक वोल्वो डबल डेकर बस, जिसमें 49 यात्री सवार थे, वह भी पहले ट्रेलर से टकरा गई। बस के ठीक पीछे चल रहा एक पिकअप वाहन भी वोल्वो बस से पीछे से जा टकराया।

विज्ञापन





चार गंभीर घायल लखनऊ रेफर

सूचना पर थाना प्रभारी औरास संजीव कुमार कुशवाहा सहित यूपीडा कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास भिजवाया। वहीं, पुलिस स्टाफ और यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से रोड साफ करवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। हादसे में बस में सवार छह लोगों को हल्की चोटें आईं, जिनका सीएचसी औरास में इलाज किया गया। कुल 10 घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जिनमें से चार मरीजों मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें