फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: दर्दनाक हादसे में 18 की मौत... राष्ट्रपति, पीएम मोदी, खरगे, योगी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Wed, 10 Jul 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के दूध के कंटेनर से टकरा जाने से 18 लोगों की मौत हो गई। 19 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 5:15 बजे हुआ।
विज्ञापन
Unnao Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टकराने के बाद 18 लोगों की मौत हो गई। और 19 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा आज सुबह 5:15 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हुई इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे 'बेहद दुखद' बताया। राष्ट्रपति भवन की ओर से 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है।

राष्ट्रपति ने इस दुखद दुर्घटना में मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। बयान में कहा गया कि "मैं इस तरह की आकस्मिक मृत्यु के शिकार लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। 
विज्ञापन


हादसे पर पीएमओ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लिखा-उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। 



प्रधानमंत्री ने उन्नाव में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
 
Trending Videos

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि "उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि "हम पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों की मदद में कोई कसर न छोड़े। इंडिया पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि पीड़ितों की हर संभव मदद करें।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

 

एक्स पर सीएम आदित्यनाथ ने लिखा, "उन्नाव जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

 

इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों से मिलने उन्नाव के अस्पताल पहुंचे। डिप्टी सीएम ने घायलों को उचित उपचार का आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भीषण सड़क हादसा हुआ। डबल डेकर बस एक टैंकर से टकरा गई। टकराने के बाद हाईवे पर बस कई बार पलटी। दर्दनाक हादसे में 18 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 19 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

 

जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के शिवगढ़ से राजधानी दिल्ली जा रही थी। जैसे ही स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना इलाके में हवाई पट्टी पर पहुंची तो दूध से भरे टैंकर में भिड़ गई।

 
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां लाशों का अंबार लग गया। सड़क पर लाश ही लाश दिखाई दे रहीं थीं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक बच्चे और महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें