उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के सामने कंटेनर और रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पटना में बस परिचालक सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस में घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे लखनऊ की तरफ से आ रहा कंटेनर सवारियां लेकर जा रही रोडवेज में भीड़ गया।
घटना में मैनपुरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी आगरा रोड निवासी बस कंडक्टर शैलेश यादव (34) पुत्र राजेंद्र के साथ बस में बैठी सवारियों में फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के नैनसुखखेड़ा गांव निवासी प्रकाश(60), सुनील (40) उसकी पत्नी रेनू (35), आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद निवासी उमेश(24) पुत्र राकेश घायल हो गए।