फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: मौरंग लदे डंपर भिड़े, लखनऊ जाने वाली लेन ठप; घंटों रेंगते रहे वाहन, पुलिस की मशक्कत जारी

Wed, 18 Feb 2026 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अचलगंज और दही क्षेत्र में दो हादसों के बाद तीन किमी लंबा जाम लग गया। मौरंग लदे डंपर के बीच सड़क पर फंसे होने से यातायात करीब चार घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार सुबह दो स्थानों पर वाहनों के टकराने से जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने में समय लगा, जिससे जाम लंबा होता चला गया। इस दौरान करीब दो से तीन किमी तक लखनऊ जाने वाली लेन पर वाहनों की कतार लग गई। पहली घटना में अचलगंज क्षेत्र में दो ट्रक टकराए। दूसरे मामले में कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे मौरंग लदे डंपर ने दही थानाक्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के पहले अचानक ब्रेक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://


इससे पीछे चल रहा दूसरा डंपर उससे भिड़ गया, जिससे जाम लग गया। जानकारी पर यातायात पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त दूसरे डंपर को हाइड्रा के जरिए हाईवे से हटवाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, साढ़े 11 बजे तक डंपर को हटाया नहीं जा सका था। इससे एक लेन पर वाहन फंसे हुए थे। पुलिस ने दूसरी तरफ से वाहनों को निकलवाने की कवायद शुरू की है। हाईवे पर जाम लगने से राहगीर और वाहन सवार काफी परेशान दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें